आज की ताजा खबर

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका व पोषण वाटिका का हुआ उद्घाटन

top-news

धौरहरा-खीरी। विकासखंड धौरहरा की ग्राम पंचायत अदलीशपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका एवं पोषण वाटिका का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनोद कुमार अवस्थी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर गंभीर है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बाल वाटिका बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, पोषण वाटिका के माध्यम से स्थानीय स्तर पर पौष्टिक फल एवं सब्जियों का उत्पादन कर बच्चों और महिलाओं को पोषण संबंधी लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे कुपोषण दूर करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित ग्रामीणों ने सराहना की। उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान अदलीशपुर उद्देश्य कुमार राजपूत, खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार, पंचायत प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *