आज की ताजा खबर

प्रशासनिक अनदेखी व विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है नगरवासी

top-news

कानपुर देहात। प्रषासनिक अधिकारियों की अनदेखी व विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा अकबरपुर नगर पंचायत के वार्ड नेहरू नगर के लोगों व राहगीरों को भुगतना पड रहा है। यहां पर सर्विस रोड किनारे बने नाले की सफाई व जल निकासी नहीं होने के चलते वर्तमान में दुर्गंघके चलते लोगों व राहगीरों का जीना हराम है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रषासन पर इस ओर ध्यान दिए जाने की मांग के साथ ही समस्या का निराकरण किए जाने की बात कही है।
अकबरपुर ओवर ब्रिज के नींचे से आरटीओ की ओर जाने वाले सर्विस रोड किनारे जल निकासी के लिए नाला पूर्व से बना चला आ रहा है। नाले की सफाई व जल निकासी नहीं होने के चलते वर्तमान में यहां दुर्गंध फैली रहती है। स्थानीय लोगों में पवन अग्निहोत्री, रामजी यादव सहित अन्य ने बताया कि पिछले साल नाले की सफाई बारिस के पूर्व हुई थी। इसके बाद आज तक नाले की साफ सफाई नहीं हुई है। नाले के पानी की निकासी नहीं होने से इन दिनों जोरों से दुर्गंध फैल रही है। आलम यह है कि स्थानीय लोग तो दिन भर व राहगीर गुजरने के दौरान अपने नांक पर गमछा व रूमाल आदि रखे रहते है। वहीं नगर पंचायत प्रषासन अकबरपुर द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से स्थानीय लोगों में रोस व्याप्त है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *