आज की ताजा खबर

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पनकी धाम में विशेष पूजा, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने की महाआरती

top-news

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कानपुर के पनकी धाम में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया।

बुधवार सुबह पनकी धाम स्थित बाबा बजरंगबली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगातार 4,399 दिनों तक देश की सेवा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसी अवसर पर पनकी धाम में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर राष्ट्र की प्रगति और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में विधायक ने बाबा बजरंगबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को ऊर्जा, स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो, ताकि भारत विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे।

इस अवसर पर ललित उपाध्याय, विजय पटेल (मंडल अध्यक्ष), दीपक शुक्ला, मकसूदन, संजय बाजपेई, सत्येंद्र नाथ पांडेय, राजा पंडित, अरुण दुबे, जीतू बाजपेई, राघवेंद्र दुबे, पार्षद किरण तिवारी, आरती त्रिपाठी, सुलेखा, जया श्रीवास्तव और शालिनी कटियार सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *