आज की ताजा खबर

करसौर में बाढ़ नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल, आग-पानी से बचाव के दिए गए टिप्स

top-news

बिजुआ-खीरी। विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर में गुरुवार को बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। 
मॉक ड्रिल में एसडीएम गोला प्रतिक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद, पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार भानु प्रताप, मोहम्मद ताहिर, प्रशिक्षु नायब तहसीलदार रणंजय सिंह तथा खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
इसके अलावा एसएसबी की तृतीय वाहिनी की रेस्क्यू टीम ने सहायक उप निरीक्षक राम प्रवेश मौर्य के नेतृत्व में बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। फायर ब्रिगेड गोला प्रभारी सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। पशु चिकित्सक हेमंत कुमार, बिजुआ सीएचसी के चिकित्सक धर्मेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र बिजुआ के अवर अभियंता रविशंकर कुमार, सहायक अभियंता करिश्मा, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता किरण कुमार समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 
मॉक ड्रिल के दौरान एसएसबी और फायर ब्रिगेड की टीमों ने बाढ़ एवं आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने, डूबते व्यक्ति को बचाने, प्राथमिक उपचार देने तथा आग लगने पर तत्काल सूचना देकर बचाव कार्य शुरू करने के तरीके बताए गए। 
एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य ग्रामीणों को आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *