आज की ताजा खबर
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
फुटपाथ पर बनी मिट्टी की मेढ़ से जलभराव, दर्जनों गांवों की राह बनी मुश्किल
- दैनिक लोक भारती
- 12 Jun, 2026
बिल्हौर (कानपुर नगर): बिल्हौर ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर गांव से धौरसलार रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली डामर सड़क पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक किसान द्वारा मिट्टी की ऊंची मेढ़ बना दिए जाने से जलनिकासी बाधित हो गई है, जिससे कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है।
यह मार्ग रसूलपुर, सैबसू, दादारपुर कटहा, अप्पानिवादा, रायपुर, अकबरपुर सेंग, आसानी निविदा, जुलहा, कल्लूपुरवा और दरियापुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, छात्र, किसान और वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। पहले बारिश और जलभराव का पानी फुटपाथ के रास्ते खेतों में निकल जाता था, लेकिन मिट्टी की मेढ़ बनने के बाद निकासी पूरी तरह बंद हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार भरे गंदे पानी के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मजदूरों और किसानों को हो रही है। वहीं धौरसलार रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को अब मल्लापुर मार्ग से कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। समाचार पत्रों में भी मामला प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
मामले पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बिल्हौर मनीष कुमार ने फुटपाथ से मिट्टी हटवाकर जलनिकासी बहाल कराने का आश्वासन दिया है। वहीं खंड विकास अधिकारी बिल्हौर नेम चन्द्र ने भी जल्द समस्या के समाधान की बात कही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर सड़क को जलभराव से मुक्त कराएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
Gallery
Tags
Social Media
Related Posts
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
अवैध खनन के खिलाफ, एसडीएम ने चलाया अभियान
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026

ई_पेपर







