आज की ताजा खबर

लक्ष्मीपुरवा-खलवा में नाला धंसने से कई मकान प्रभावित, मौके पर पहुंचे विधायक अमिताभ बाजपेई

top-news

कानपुर। शहर के लक्ष्मीपुरवा-खलवा क्षेत्र में नाला धंसने से आसपास के कई मकान प्रभावित हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और नुकसान की जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने नाला धंसने से उत्पन्न खतरे और क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।

मौके पर मौजूद जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को विधायक ने तत्काल राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

अमिताभ बाजपेई ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। मौके पर रामू कुशवाहा, रिंकू बाजपेई, शिनेष कुमार, धीरू पटेल, गुड्डू गुप्ता, अनवार और सोनू सहित कई लोग मौजूद रहे।

नाला धंसने की घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की सक्रियता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *