आज की ताजा खबर

105 खोए मोबाइल लौटाकर महराजगंज पुलिस ने जीता लोगों का दिल, 31 लाख के फोन बरामद

top-news

महराजगंज महराजगंज पुलिस ने तकनीक की मदद से 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की सहायता से खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने महराजगंज पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए पुलिस लगातार तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

तीन माह में 307 मोबाइल किए बरामद

महराजगंज पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों में कुल 307 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस की इस पहल से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

Maharajganj Police News | 105 खोए मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *