आज की ताजा खबर

लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

top-news

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी और लोहिया पार्क मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों योग प्रेमियों ने भाग लेकर स्वस्थ और निरोग जीवन का संदेश दिया।

गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क के शांत और प्राकृतिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि पतंजलि के स्मरण और योग प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल-2026 के अनुसार योगिक क्रियाएं, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, विभिन्न योगासन, ध्यान और हास्य योग का अभ्यास कराया गया। योग साधक श्रवण कुमार ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व की जानकारी दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी के अध्यक्ष रो. सुनील चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. रंजीत सिंह, क्लब सचिव रो. मनींद्र सक्सेना, रो. विमल मेहरोत्रा, रो. श्याम पचौरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष अमरीश माथुर ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक गुप्ता, राम मोहन अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, गीता जायसवाल, नीलम, स्मिता गुप्ता, बबिता माथुर, पूनम गोयल, पिंकी रस्तोगी, रीना गोयल और शालिनी केसरी सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अनूप गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक जय प्रकाश तिवारी (जूनियर राजू) के निर्देशन में संपन्न हुआ।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

लखनऊ के लोहिया पार्क में योग दिवस का भव्य आयोजन | सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *