आज की ताजा खबर

जिविसेप्रा द्वारा किया गया दीवानी न्यायालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

top-news

कुशीनगर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व प्रभारी जिला जज कुशीनगर रामअवतार यादव के निर्देशानुसार व जिविसेप्रा के प्रभारी सचिव के कुशल निर्देशन में रविवार को जिविसेप्रा कुशीनगर के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रय योग दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर. कुशीनगर, जिला कारागार, देवरिया, बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गोरखपुर व जनपद कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजन में योग प्रशिक्षक शिवम मिश्रा व योग सहायक योगेन्द्र वर्मा के द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण व पैरा लीगल वालेंटियर्स को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराया गया एवं योगासन व नियमित योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। 


इस अवसर पर सिविल जज (जू.डि.) अजीत मिश्रा, न्यायाधीकारी तमकुहीराज विवेक प्रजापति, सिस्टम आफिसर सर्फराज व कर्मचारी संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, संदीप गोविन्द राव, अश्वनी, अमरनाथ यादव, अनूज सिंह, विक्रम, अनिश, रविन्द्र, मारकण्डेय यादव व पैरा लीगल वालेंटियर्स अनिल चौहान, इकबाल अंसारी, अमिताब श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *