आज की ताजा खबर

आखिरी बड़े मंगल पर जगह-जगह हवन-पूजन व भण्डारो का आयोजन

top-news

बीघापुर-उन्नाव। तहसील क्षेत्र में ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगल पर जगह-जगह हवन, पूजन, सुंदरकांड पाठ, रामचरित मानस पाठ, कीर्तन तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
तहसील क्षेत्र के कस्बा बारा स्थित बजरंगबली बाबा मंदिर में जेठ के आखिरी मंगल पर सुबह 5 बजे से ही मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ जुटी। मंदिर का भव्य श्रृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन भाजपा नेता अविचल शुक्ल द्वारा किया गया भंडारे में खीर, पूड़ी-सब्जी, चावल, शरबत, छांछ का वितरण सुबह से देरशाम तक चला। अविचल शुक्ला ने मेले में आए लोगों को सम्मानित भी किया। भंडारे में प्रमुख रूप से सुभाष शुक्ला, रामबोध शुक्ला, श्यामू शुक्ला, लल्लन सिंह ओसियां, राम ठाकुर, नंदी शुक्ला, अवधेश पांडे, अभिषेक पांडे आदि रहे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा अपने पैतृक गांव कोंडरा बख्तखेड़ा में शिव दरबार मंदिर में सुंदरकांड का पाठ व कीर्तन का आयोजन किया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु ने भजन कीर्तन का आनंद लिया। भंडारे में लगभग 10 हजार लोगों ने प्रसाद लिया। भंडारे में प्रमुख रूप से लाला निर्भय सिंह, अभय सिंह, साहिल, पप्पू ठाकुर, विश्वनाथ सिंह, फून्नी प्रसाद त्रिपाठी, किसान यूनियन के प्रदेश के महामंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश मिश्रा, रज्जन तिवारी आदि रहे। रधानीखेड़ा, ऊंचगांव, भगवंत नगर, बीघापुर सहित दर्जनों गांवो में जेठ के आखिरी बड़े मंगल पर भंडारा एवं शरबत वितरण हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *