आज की ताजा खबर

अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं सदस्य,उ.प्र. राज्य महिला आयोग ने पल्स पोलियो जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

top-news

कौशांबीअध्यक्ष, जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं सदस्य,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने आज सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जन-जागरुकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर तक निकली गई।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 जून,2026 से शुरू होगा। जनपद में 747 बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 256995 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि वह अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें तथा कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।अभियान के दौरान जनपद के सभी बूथों एवं घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर इसे सफल बनाएं।

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *