आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई अर्टिगा, सात घायल
- दैनिक लोक भारती
- 12 Aug, 2026
दोस्तपुर क्षेत्र के अलहदादपुर में डिवाइडर से टकराई कार, घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
लखनऊ से बलिया जा रहे थे यात्री, हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा पहुंचाया गया
उज्ज्वल मिश्रा
सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार अर्टिगा कार का अगला टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।
हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 153.5 पर अलहदादपुर के पास हुआ। बताया गया कि अर्टिगा कार लखनऊ से यात्रियों को लेकर रसड़ा, बलिया जा रही थी। इसी दौरान कार का बायां अगला टायर अचानक फट गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सात लोग हुए घायल
हादसे में कार में सवार शिवकुमारी (60), अयोध्या शाह (65), सत्यम खरवार (24), दीपक गुप्ता (38), केशव प्रसाद (60), शाहिना खातून (45) और मीरा (61) घायल हो गए। सभी घायल बलिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। घायलों में सत्यम खरवार लखनऊ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।
अर्टिगा कार दीपक गुप्ता चला रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।
क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पहुंचाया
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि क्षतिग्रस्त अर्टिगा को खिंचवाकर दोस्तपुर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







