आज की ताजा खबर

किसान के बेटे दिव्यम पांडे का NIT में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

top-news

जेईई मेंस 2026 की काउंसलिंग में मिली सफलता, भोपाल में करेंगे बीटेक

किसान पिता के बेटे ने मेहनत से हासिल की उपलब्धि, ग्रामीणों ने दी बधाई

सुलतानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के शिव नगर वार्ड निवासी किसान दिनेश पांडे के बेटे दिव्यम पांडे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिव्यम का चयन भोपाल स्थित राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी संस्थान में हुआ है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

दिव्यम पांडे को जेईई मेंस 2026 की काउंसलिंग के माध्यम से भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च में दाखिला मिला है। वह संस्थान से चार वर्षीय बीटेक की पढ़ाई करेंगे।


किसान पिता के बेटे ने हासिल की सफलता

दिव्यम के पिता दिनेश पांडे खेती-किसानी करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच बेटे की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। दिव्यम की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने दी बधाई

दिव्यम के चयन पर उनके चाचा बीडीसी अखिलेश पांडे सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। लोगों ने दिव्यम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *