आज की ताजा खबर

पोलियो के खिलाफ कूरेभार में जागरूकता का बिगुल सीएचसी से निकली विशाल जनजागरूकता रैली

top-news

सुलतानपुर/कूरेभार मे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने और "दो बूंद जिंदगी की" का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कल शनिवार को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कस्बे तक भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग और प्रशिक्षु नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा लोगों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की।रैली को संबोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।इस जनजागरूकता अभियान में खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी, बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी श्रीमती सविता, डॉ. मनीष राय, डॉ. प्रियंका शुक्ला, सुपरवाइजर नीरज, शरद, तीरथराज सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, प्रशिक्षु स्टाफ नर्स और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली पूरे कस्बे में भ्रमण कर लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करती हुई संपन्न हुई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि भारत पोलियो मुक्त बना रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *