आज की ताजा खबर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में गर्मी व तपिश के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा

top-news

चांदा ,सुलतानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में शनिवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। ज्यादातर मरीज पेट दर्द डायरिया बुखार सर्दी खांसी उल्टी से सम्बंधित दिखाई दिये। वर्तमान समय में भीषण गर्मी लू व तपिस के कारण ग्रामीण क्षेत्र में मरीज की संख्या में इजाफा हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पर डॉ योगेंद्र कुमार यादव व डॉ यस यन विश्वकर्मा द्वारा ओपीडी में मरीज देखे जा रहे थे।


ज्यादातर मरीज बुखार सर्दी जुकाम व डायरिया उल्टी दस्त के दिखे। जिनका समुचित उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था। वही दवा वितरण काउंटर पर भी इन मरीजों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गई। दवाइयां भी निशुल्क दी जा रही थी। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरसी यादव ने बताया कि भीषण गर्मी व तपिश के कारण वर्तमान समय में मरीज की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सभी का समुचित उपचार किया जा रहा है। मरीज भर्ती भी किया जा रहे हैं। वही क्रिटिकल मामले आने पर उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर रिफर कर दिया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *