आज की ताजा खबर

पोस्टमार्टम हाउस पर लगा आरओ वाटर प्लांट, डीएम ने किया उद्घाटन बरेली में आमजन और परिजनों को मिलेगी स्वच्छ व शीतल पेयजल की सुविधा

top-news

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर के बाहर आरओ वाटर प्लांट स्थापित कराया। शनिवार को उन्होंने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले परिजनों और आम नागरिकों को भीषण गर्मी के दौरान स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस पहल से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और जनहित की भावना को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आरओ वाटर प्लांट का नियमित संचालन और समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नागरिकों को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *