आज की ताजा खबर

मोहर्रम पर शर्बत सेवा शिविर, पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद ने पेश की भाईचारे की मिसाल राहगीरों और अकीदतमंदों को पिलाया शीतल शर्बत, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

top-news

बहेड़ी। मोहर्रम के अवसर पर नगर में पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद की ओर से शर्बत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों, अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों को शीतल शर्बत पिलाकर सेवा की गई तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर शर्बत ग्रहण किया। नसीम अहमद ने कहा कि मोहर्रम त्याग, सब्र और इंसानियत का प्रतीक है। इस अवसर पर प्यासे लोगों की सेवा करना और समाज में प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देना सबसे बड़ी इबादत है।

उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की। शर्बत वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। दिनभर राहगीरों और अकीदतमंदों को शीतल पेय वितरित किया गया।

स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *