आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jun, 2026
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा आज रोटरी भवन, बरेली में दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संजीव अग्रवाल, विधायक कैंट विधानसभा, बरेली रहे । उनके करकमलों द्वारा पाँच जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा एवं मानव कल्याण के लिए निरंतर समर्पित है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में क्लब सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना, अनिल अग्रवाल, ध्रुव तिलक,संदीप मेहरा , हरीश मलिक एवं रमेश वार्ष्णेय सहित अनेक रोटरी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में सुरेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, कृष्णा यादव, प्रथम पटेल एवं नितिन गुप्ता शामिल रहे। लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में नई सुविधा एवं आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा द्वारा किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







