आज की ताजा खबर

नए स्वरूप में सजा शिव शक्ति धाम, निकली भव्य शोभायात्रा,मुख्यमंत्री वंदन योजना से विकसित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

top-news

रामनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत स्थित श्री शिव शक्ति धाम भुईया माता मंदिर में चल रहे मां दुर्गा एवं भगवान पशुपतिनाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को शिवलिंग एवं भुईया माता की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, डीजे पर बजते भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह से झूमते-नाचते रहे। क्षेत्रवासियों के अनुसार कभी जर्जर स्थिति में रहे इस मंदिर को मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत नया और भव्य स्वरूप मिला है, जो आज क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ विकास कार्यों का भी प्रमुख केंद्र बन गया है।

विकास और विरासत का बना प्रतीक

शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर हनुमान मंदिर, देवी मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, पंचमुखी हनुमान मंदिर, पक्का तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर होते हुए लोधेश्वर महादेवा मंदिर पहुंची। यहां यजमान सोनू पाठक एवं शोभा पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कस्बा अध्यक्ष रामशरण पाठक के नेतृत्व में निकली यात्रा में भगवान शंकर, माता पार्वती और उनके गणों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं।


सौहार्द की मिसाल, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

यात्रा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर सहभागिता निभाई, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी गया। पवन कुमार ओझा ने सहयोगियों के साथ श्रद्धालुओं को बिस्किट और पानी वितरित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे, सभासद अवनीश मिश्रा, इसरार केडी खान, मोहम्मद उस्मान, रमेश राठौर, टिंकू तिवारी, राजेश शुक्ला, उदय प्रताप, दयाशंकर तिवारी, रविकांत पांडेय, भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी, देवेंद्र मिश्रा, संजय, पंकज, मोनू पाठक, शिवमोहन त्रिपाठी, वंदना, गोल्डी, सोनम वर्मा, चांदनी, रामकरन शर्मा, बल्लू बाबा, योगेंद्र मिश्रा, सुफियान, केके तिवारी, त्रिभुवन मौर्य, मुन्ना जायसवाल, चंद्रभूषण पांडेय सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाल अरुण प्रताप सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी राजबहादुर सरोज, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *