आज की ताजा खबर

अमेठी पुलिस को सफलता, विभिन्न धाराओं में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार रामगंज पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोचा

top-news

अमेठी। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में रामगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने मुकदमा संख्या 016/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 118(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त बृजलाल उर्फ विजय और पप्पू उर्फ जगदीश, निवासी ग्राम नरायनपुर मजरे अग्रेसर, थाना रामगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *