आज की ताजा खबर

ग्राम चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: वीरभानु सिंह

top-news

अमेठी। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुसाफिरखाना क्षेत्र की रसूलाबाद ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने की।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

नोडल जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

खंड विकास अधिकारी विनय वर्मा ने कहा कि ग्राम चौपाल शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में एडीओ ग्राम विकास राम तेज वर्मा, प्रभारी एडीओ पंचायत चंद्र सिंह ततवाल, एडीओ कोऑपरेटिव शिवकुमार, ग्राम पंचायत सचिव अनीषा पटेल, डॉ. सत्य प्रकाश, नीलम गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अजीमुद्दीन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *