आज की ताजा खबर

भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

top-news

सिंहपुर- अमेठी ।  बिहार राज्य भोजपुर जिले के युवा क्रांतिकारी अमर शहीद भरत भूषण तिवारी के समर्थन में एवं बिहार पुलिस के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में शुक्रवार देर शाम को ब्लॉक मुख्यालय सिंहपुर के निकट सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अहोरवा भवानी चौराहा पर स्थानीय क्षेत्रवासियों ने भरत तिवारी को याद करते हुए सामूहिक रूप से एक साथ कैंडल मार्च निकाला। उपस्थित सभी जनों द्वारा एक स्वर में इस घटना की घोर निंदा करते हुए केंद्र सरकार और बिहार राज्य सरकार से सीबीआई से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने जाने की मांग की गई।

प्रदर्शन कारियों की दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा हो तथा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने आदि कई प्रमुख मांगे रही। आयोजित स्मरण एवं श्रद्धांजलि सभा में युवा क्रांतिकारी भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर समाजसेवी अभिषेक अग्निहोत्री,अभिषेक बाजपेई,दीपू शुक्ला,अवनीश तिवारी,दिनेश गुप्ता गुडालू,शैलेश मौर्या,सौरभ तिवारी,शरद तिवारी,भानू शुक्ला,विनय पासी,राम चंद्र पांडेय,ह्रदय मिश्रा,प्रेम ओझा,नेता कृष्ण कुमार ओझा,देव दत्त दीक्षित देवा ,शिव कृपा विक्रम,दुर्गेश शुक्ला आदि तमाम क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *