आज की ताजा खबर

पिंडारा फीडर की जर्जर लाइन को दुरुस्त कराने की मांग, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

top-news

मुसाफिरखाना, अमेठी। क्षेत्र के पिंडारा फीडर की जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा (राजेंद्र) ने अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राहुल सिंह को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने फीडर की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया है कि पिंडारा फीडर 11 हजार जर्जर विद्युत लाइन से जुड़ा हुआ है। इस फीडर के अंतर्गत आने वाले करीब 10 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।


ग्रामीणों को आए दिन बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है।कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फीडर के सुधार कार्य के लिए एनसीसी कंपनी को कार्य सौंपा गया था, लेकिन कंपनी द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। ज्ञापन में अधीक्षण अभियंता विद्युत, गौरीगंज को संबोधित करते हुए मांग की गई है कि मामले की जांच कराकर पिंडारा फीडर का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।इस मौके पर पवन तिवारी एडवोकेट राममिलन यादव विनय कुमार श्रीवास्तव शनी यादव विजय शंकर सुरेश प्रदीप तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *