आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दुकान से लूटपाट करने के मामले में दोषियों दोषियों के विरुद्ध नही हुई कार्रवाई, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत जनवरी में दुकान से दबंगों द्वारा की गई लूटपाट के मामले नहीं हुई कोई कार्रवाई, पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jun, 2026
कुशीनगर। जनपद के चौरा खास थाना अंतर्गत बेइली गांव निवासी एक पीड़ित व्यक्ति द्वारा जनवरी में हुए उसके दुकान से ताला तोड़कर हुई लूटपाट के मामले में थाने से कार्रवाई न होने की स्थिति में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को पत्र भेज कर में चार नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर समान और नगद लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
उक्त थाना अंतर्गत बेइली गांव निवासी पीड़ित राजन गौड़ गोड पुत्र शिवनाथ गौड़ द्वारा पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिए गए पत्र के द्वारा अवगत कराया गया कि उसके पिता ने जीवकोपार्जन हेतु एक कमरा बनवाकर अनुष्का किराना स्टोर के नाम से दुकान खोल दिया। जिसको पीड़ित व उसकी मां चलाने थे। इसी दौरान पीड़ित रामपल्ली हैदराबाद अपने पिता के पास चला गया। 03 जनवरी 26 को लगभग 1 बजे उसकी मां दुकान बन्द कर भोजन करने घर चली गयी।
इसी बीच गांव के ही पारस पुत्र परमेश्वर, रवि पुत्र पारस व अविनाश कुशवाहा पुत्र अमरजीत कुशवाहा एवं रहसू जनोबीपट्टी निवासी दीलिप जायसवाल पुत्र नागेन्द्र जायसवाल कुछ अज्ञात व्यक्तियो के साथ आए और दुकान का ताला तोड़कर लगभग 3000 रूपये नकद व दुकान में रखे हुए ड्राईफुट व अन्य कीमती सामान लूटपाट कर चले गये। उक्त के संबंध में थाना चौरा खास में दोषियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके बाद मुल्जिमानो ने थाने में सुलह-समझौते करते हुए नुकशान के एवज में मु0 30,000 रूपये देने की बात कही। लेकिन उक्त उक्त धनराशि को देने के बजाय 10 फरवरी 26 को शाम लगभग 5 बजे दोबारा दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखे हुए सामान बाहर फेंककर उक्त दुकान में भूसा भरकर ताला लगा दिये है। उक्त के संबंध में पूछने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गये। घटना के संबंध में थाने पर तहरीर देने के बावजूद आज तक कोई दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित दर-दर भटकते हुए एसपी के पास पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए थानाध्यक्ष चौरा खास को दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित करने हेतु मांग की गई है। अब देखना यह है कि दोषियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कब प्रभावी कार्रवाई की जाती है जिससे पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







