आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सड़क की पटरी पर हुआ अतिक्रमण, आने-जाने में राहगीर परेशान पटरियों पर अतिक्रमण कारण राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर सर्विस रोड से आने-जाने को मजबूर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने कीमांग
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jun, 2026
मोतीचक कुशीनगर। जनपद के विकास खण्ड मोतीचक के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित झांगा बाजार में सड़क की पटरियों पर दुकान लगने व बेतरजीव ढंग से गाड़ियां खड़ी होने से पैदल आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही राहगीरों को कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित होने का बराबर डर सताता रहता है।
उक्त विकास खंड अंतर्गत झांगा बाजार में पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ को दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से दुकान लगाकर फुटपाथ को अतिक्रमण कर लिया जाता है जिससे राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोजमर्या का सामान खरीदने के लिए क्षेत्र के लोग डेली झांगा बाजार में आते है लेकिन पटरियों पर अतिक्रमण होने के चलते राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर सर्विस रोड से होकर आने जाने को मजबूर हो जाते हैं।
बतादे कि सड़क के एक तरफ मांस, मछली, ठेला आदि की दुकान तो दूसरी तरफ मदिरा की दुकान होने से रोड के पटरी पर भीड़ लगी रहती है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे दुर्घटनाओं की बराबर आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि उक्त समस्या के समाधान को लेकर संवन्धित विभागीय जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। क्षेत्र के आनंद सिंह, अवधेश सिंह, सुधाकर तिवारी, नन्हे राव, मिथिलेश तिवारी आदि ने कहा कि बाजार में खरीदारी करने आये लोग गाड़ियों को सड़क पर वेतरजीव ढंग से खड़ा कर सामान की खरीदारी करते हैं जिससे आने-जाने वाले को परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रीय लोगों ने संयुक्त रूप से शासन-प्रशासन से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







