आज की ताजा खबर

थाना समाधान दिवस में भूमि विवादों की शिकायतों की रही भरमार, राजस्व व पुलिस टीम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

top-news

दुदही कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार तमकुहीराज राजेश गौतम ने की। उनके साथ थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।


थाना समाधान दिवस दोपहर दो बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले भूमि एवं जमीनी विवाद से संबंधित रहे। नायब तहसीलदार राजेश गौतम ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत एक एक करके सुनने के बाद संबंधित लेखपाल, कानूनगो तथा पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विवादों का समाधान कराने का निर्देश दिया। और कहा कि जो भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है वह आदेश की प्रतिक्षा करें। उसमें राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।वहीं थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के समन्वय से भूमि विवादों का निष्पक्ष निस्तारण कराया जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार, विजय कुमार यादव,सिपाही विपिन द्विवेदी, संतोष कुमार चौरसिया, नागेंद्र यादव, कानूनगो दुदही उपेन्द्र कुमार, कानूनगो गोड़रिया अवधेश मिश्रा, लेखपाल दिलीप कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद हुसैन, शिवम् कुमार, रविशंकर सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति सहित क्षेत्र के सभी संबंधित लेखपाल एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *