आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दिशा समिति की बैठक में विकास पर मंथन,राम मंदिर चंदा मामले पर नेताओं के तीखे बयान भाजपा के चार विधायक रहे नदारद,सांसदों ने उठाए विकास और बिजली के मुद्दे
- दैनिक लोक भारती
- 27 Jun, 2026
सुलतानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ राम मंदिर चंदा प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी चर्चा का विषय रही। बैठक में अमेठी सांसद के.एल शर्मा, सुलतानपुर सांसद रामभुआल निषाद,भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,पुलिस अधीक्षक चारु निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हालांकि जिले के भाजपा के चारों विधायक बैठक में अनुपस्थित रहे।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अमेठी सांसद केएल शर्मा ने राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी मामले की जांच को लेकर कहा कि कार्रवाई केवल सामने आए लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जो पकड़े गए हैं,वे कठपुतली हैं,असली जिम्मेदारों तक जांच पहुंचनी चाहिए।
वहीं सुलतानपुर सांसद रामभुआल निषाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि दिशा समिति की बैठक में जिले की बिजली व्यवस्था और जल जीवन मिशन की प्रगति प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाए गए।भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और राम मंदिर चंदा प्रकरण में जिसके खिलाफ भी साक्ष्य मिलेंगे, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के पुनर्गठन की आवश्यकता बताते हुए उसमें भगवान श्रीराम के वंशजों को शामिल किए जाने की भी बात कही।दिशा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







