आज की ताजा खबर

भारत में पहला फ्लैगशिप मास्टर क्लब हुआ लॉन्च

top-news

नई दिल्ली। पिकलबॉल किंगडम इंडिया ने गुरुग्राम में अपने फ्लैगशिप पिकलबॉल किंगडम मास्टर क्लब के शानदार उद्घाटन की घोषणा की है। यह भारत में पिकलबॉल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम और इस खेल के विश्वस्तरीय विस्तार में देश की स्थिति को और मजबूत करता है। पिकलबॉल किंगडम यूएसएके सीनियर लीडर्स की मौजूदगी ने इस लॉन्च को और भी खास बना दिया, जिनमें कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ ऐस रोड्रिग्स और बिज़नेस डेवलपमेंट के वाईस प्रेज़ीडेंट जेफ डनलप शामिल हैं। वे इस खास मौके का जश्न मनाने और ब्रांड की अंतर्राष्ट्रीय विकास योजनाओं को सपोर्ट करने के लिए भारत आए हैं। इनके साथ डीयूपीआर 5.03 रेटिंग वाले खिलाड़ी डाल्टन रॉबिन्सन भी शामिल हो रहे हैं, जो लॉन्च को सपोर्ट करने और पिकलबॉल किंगडम इंडिया टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए भारत आ रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, डाल्टन खिलाड़ियों और कोचों को ऑनबोर्ड करने, कौशल विकास सत्र आयोजित करने, पिकलबॉल के विकसित मार्केट से बेहतरीन तरीके साझा करने और क्लब के कोचिंग व खिलाड़ी विकास कार्यक्रमों के लिए उच्च-परफॉर्मेंस वाले मानक तय करने में मदद करेंगे।


भारत के पहले पिकलबॉल किंगडम मास्टर क्लब के रूप में इस युनिट को इनडोर पिकलबॉल का विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 8 प्रीमियम कोर्ट, प्रोफेशनल कोचिंग, टूर्नामेंट, लीग, कम्युनिटी इवेंट और कॉर्पोरेट एंगेजमेंट के मौके शामिल होंगे। इस अवसर पर बीएक्यू विज़ार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड (पिकलबॉल किंगडम इंडिया) के संस्थापकों भानु गुलाटी, अनुज दुग्गल और कुदरत अली ने कहा, “हमारे मास्टर क्लब की शुरुआत भारत में पिकलबॉल के लिए एक अहम पल है। इस ऐतिहासिक मौके पर ऐस रोड्रिग्स, जेफ डनलप और डाल्टन रॉबिन्सन का भारत में स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। उनकी मौजूदगी भारत में विश्वस्तरीय पिकलबॉल इकोसिस्टम बनाने और इस क्षेत्र में खेल के तीव्र विकास को सपोर्ट करने के लिए पिकलबॉल किंगडम की प्रतिबद्धता को दिखाती है।पिकलबॉल किंगडम यूएसए के सीईओ ऐस रोड्रिग्स ने कहा, ‘‘पकलबॉल के लिए भारत में विकास के ढेरों अवसर हैं। इसी क्रम में गुरुग्राम मास्टर क्लब का खुलना एक अहम पड़ाव है, और हमें खुशी है कि भारतीय टीम का विज़न और जुनून साकार रूप ले रहा है। यह क्लब देश भर में में पिकलबॉल किंगडम क्लब बनाने की एक नई और रोमांचक मुहिम की शुरुआत है। इस शानदार ओपनिंग इवेंट में खेल के शौकीन, कॉर्पोरेट लीडर, कम्युनिटी के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, इन्फ्लुएंसर और ब्रांड पार्टनर एक साथ आएंगे तथा मनोरंजन और कॉम्पिटिटिव स्पोर्ट्स के एक नए दौर का जश्न मनाएंगे। उम्मीद है कि गुरुग्राम मास्टर क्लब उत्तर भारत में पिकलबॉल गतिविधियों का मुख्य केंद्र बन जाएगा, जहाँ साल भर कोचिंग क्लीनिक, टूर्नामेंट, सोशल लीग, यूथ प्रोग्राम और कम्युनिटी इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना के साथ, पिकलबॉल किंगडम इंडिया का उद्देश्य देश भर में पिकलबॉल को बढ़ावा देना और साथ ही खिलाड़ियों, कोच, स्पॉन्सर और स्थानीय समुदायों को नए अवसर प्रदान करना है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *