आज की ताजा खबर

लखनऊ के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, सूखी मिर्च के धुएं से रेस्क्यू में जुटी दमकल टीम को भारी परेशानी

top-news

 लखनऊ। राजधानी के चिनहट स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। जानकारी के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में भारी मात्रा में सूखी मिर्च रखी हुई थी। आग लगने के बाद उठ रही मिर्च की तेज धांस के कारण दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ), पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। राहत की बात यह है कि अब तक इस अग्निकांड में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन का कहना है कि आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन और घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

Lucknow Fire: चिनहट के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 3 घंटे से रेस्क्यू जारी | UP News  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *