आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दिशा समिति की बैठक में जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा सांसद बोले-हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
- दैनिक लोक भारती
- 28 Jun, 2026
सुलतानपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राम भुआल निषाद की अध्यक्षता और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की सह-अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह,जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, विधायक मोहम्मद ताहिर खान, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, टीबी उन्मूलन, समग्र शिक्षा, पीएम पोषण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला, पीएम स्वनिधि, ओडीओपी समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मनरेगा में जरूरतमंद परिवारों को अधिक रोजगार और मजदूरी का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा टीएचआर प्लांट का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। वहीं विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय व्यवस्था बेहतर करने की जरूरत बताई।
सांसद राम भुआल निषाद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समयबद्ध निस्तारण करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के अंत में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने भरोसा दिलाया कि दिशा समिति की बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी अनुपालन कराया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







