आज की ताजा खबर

पूनीभीम पट्टी गांव रिहायशी छप्पर में दबंगों ने लगाई आग जलकर नष्ट

top-news

चांदा ,सुलतानपुर। चांदा क्षेत्र के पूनी भीम पट्टी गांव में दबंगों द्वारा एक रिहायशी छप्पर में आग लगा दी गई। जिससे छप्पर सहित उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।मामले में पीड़ित राम सुख गौतम निवासी ग्राम पूनी भीम पट्टी थाना चांदा द्वारा चांदा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया गया है। कि 25 जून व 26 जून की रात में गांव के ही दबंग किस्म के राजाराम,इंद्रजीत गौतम व एक अन्य अज्ञात द्वारा भोर में करीब 2: बजे उनके रिहायशी छप्पर में आग लगा दिया गया। जब उनको जानकारी हुई तो उनके द्वारा उपरोक्त लोगों द्वारा वहां से भागते हुए देखा गया।

वहीं आग लगने के कारण छप्पर में मौजूद घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित परिवार बहुत ही दीन है जो किसी तरह मजदूरी करके अपना जीवको पार्जन करता है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है।
अभी तक चांदा पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा नहीं पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *