आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी का सतना सांसद गणेश सिंह ने किया शुभारंभ अनुभवी कोचों द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को खेल-तकनीकी प्रशिक्षण से मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
- दैनिक लोक भारती
- 28 Jun, 2026
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय विद्यालय खेल परिसर में "भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी" का सतना सांसद श्री गणेश सिंह एवं दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री अभय महाजन के कर कमलों से शुभारंभ किया गया।
सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के पूर्व छात्र प्रवीण तिवारी तथा उनकी अकादमी सदस्यों के प्रयासों से शुरू इस अकादमी का उद्देश्य चित्रकूट एवं आसपास के बच्चों, युवाओं और बालिकाओं को विशेषज्ञों और अनुभवी कोचों द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को खेल-तकनीक, फिटनेस और रणनीतिक समझ को वैज्ञानिक तरीके से निखारने के साथ उनकी पहचान और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को कम उम्र में ही ढूँढने के साथ उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करके भविष्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन के रूप में तैयार करना होगा।
राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी के माध्यम से अनुभवी खिलाड़ियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान कर बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना है तथा अनुशासन और खेल भावना का निर्माण, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती, नियमित और वैज्ञानिक प्रशिक्षण, मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण देकर अत्याधुनिक खेल सुविधाएँ प्रदान करना है।
कार्यक्रम में बड़ा रामधाम मंदिर के महंत श्री सियारामदास महाराज, महात्मा गाँधी ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे, नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डॉ. इलेश जैन, भाजपा नेत्री श्रीमती विनीता शिवहरे, श्री राव प्रबल श्रीवास्तव, श्री कार्तिकेय द्विवेदी सहित दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री वसंत पंडित, सचिव श्री अपराजित शुक्ला, महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल, सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव एवं चित्रकूट के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अकादमी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







