आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
हाईकोर्ट के आदेश का हम करेंगे सम्मान, भरोसा है मिलेगा न्याय-जिलाध्यक्ष प्रधान संघ ग्राम पंचायतों का विकास प्रभावित, धैर्य और न्याय पालिका पर रखे भरोसा-अकबर अंसारी
- दैनिक लोक भारती
- 28 Jun, 2026
कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने रविवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रेस वार्ता के दौरान ग्राम पंचायतों की वर्तमान स्थिति, ग्राम प्रधानों के दायित्वों और ग्रामीण विकास कार्यों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संगठन न्यायालय के निर्णय का पूर्ण रूप से सम्मान करता है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है जिससे जनहित के अनेक कार्य बाधित हो रहे हैं।
अकबर अंसारी ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। वर्तमान स्थिति के कारण पंचायतों में विकास कार्यों, प्रमाण पत्रों के सत्यापन तथा जनता से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों के कार्य प्रभावित होने से ग्रामीण जनता को अनावश्यक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आई रुकावट से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति धीमी पड़ गई है, जिससे प्रधान संघ के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय सभी ग्राम प्रधानों और संगठन के पदाधिकारियों को धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। हाईकोर्ट का जो निर्णय आया है हम उसका सम्मान करते हैं और आगे जो भी उचित निर्णय आएगा, उसे भी स्वीकार करेंगे। हमारा संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखता है।"
उन्होंने आगे कहा कि आगामी 13 जुलाई को न्यायालय के संभावित फैसले के बाद अभा प्रधान संगठन और राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी एक साथ बैठक कर आगे की रणनीति और आवश्यक कदमों पर विचार करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ऐसा समाधान निकलेगा, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य पुनः गति पकड़ सकें और ग्रामीण जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला सचिव मोहन लाल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष डॉ संजय यादव, ब्लॉक महामंत्री संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद वर्मा , रजनीश राय ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही, विजय सिंह दुदही। केके राय सेवरही, सत्यप्रकाश गुप्ता, धनंजय दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी पंकज मल्ल, विजय तिवारी आद्या राय ,सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता आदि जिला एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







