आज की ताजा खबर

अभा तुरैहा विकास समिति कुशीनगर की हुई जिला स्तरीय आवश्यक बैठक ,बैठक में सत्य कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, प्रिंस कुमार जिला सचिव व पारस प्रसाद बने दुदही ब्लॉक अध्यक्ष

top-news

पडरौना कुशीनगर। जनपद के पडरौना नगर में रविवार को अखिल भारतीय तुरैहा विकास समिति उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला इकाई की कुशीनगर जिलाध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की आवश्य बैठक की गयी। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के प्रदेश सचिव छोटेलाल प्रसाद उपस्थित रहे। 
अभा तुरैहा विकास समिति के बैठक में तुरैहा समुदाय के गरीब मजदूर व असहाय व जरूरतमंद परिवारों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र व शादी अनुदान आदि योजनाओ का लाभ दिलाने को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही समिति को मजबुत करने हेतु पदाधिकारियो के साथ आपस में विचार विमर्श करने के साथ समिति के मज़बूती पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान समिति के कुशीनगर में पदाधिकारियो का चयन करते हुए सत्य कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, प्रिंस कुमार जिला सचिव व पारस प्रसाद को दुदही ब्लाक अध्यक्ष नामित किया गया।

चयनित सभी प्रदाधिकारि‌यो को प्रदेश सचिव ने वधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस दौरान नव चयनित जिला कोषाध्यक्ष सत्य कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सचिव के साथ जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के द्वारा जो मुझ पर भरोसा कर करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। और अपने अधीनस्थ समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की मान सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस अवसर पर दीनानाथ प्रसाद प्रिंस कुमार पारस प्रसाद सुदामा प्रसाद सुगन प्रसाद कुमारी अंजनी भारती विकास प्रसाद गोलू प्रसाद आदि काफी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *