आज की ताजा खबर

चेयरमैन के नेतृत्व में बूथ संख्या 298 पर आयोजित किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम

top-news

पडरौना कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। यह कार्यक्रम 135वाँ एपिसोड था जिसे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन और नेतृत्व में बूथ संख्या 298 पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन मे आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी युद्धपोतों का निर्माण, सरकारी बीमा योजनाएं, भारतीयों की एकजुटता, देश की उपलब्धियों सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषड़ गर्मी और लू से बचाव के साथ ही नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का भी संदेश  दिया।

कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। पश्चिमी अरब देशों में युद्ध की स्थिति के बावजूद भी ईंधन की प्रचुर आपूर्ति और मूल्य नियंत्रण को एक बड़ी विदेश नीति में विजय बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा बृजेश पाल, विनोद गुप्ता, विशाल कुमार, राहुल कुमार, अखिलेश सिंह, अमन मोदनवाल, संतोष गुप्ता , गौरव रौनियर, अभय मारोदिया, आकाश वर्मा, सचिन साहा, मृत्युंजय दीक्षित, गुलाबी शाह, संतोष चौहान, राजेश कुशवाहा, सागर जायसवाल गोपी मद्धेशिया, विनोद साह, रविंद्र शर्मा सहित आमजन उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *