आज की ताजा खबर

डीएम बच्चों को पोलियो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

top-news

अम्बेडकरनगर।जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को प्राइमरी पाठशाला पसियापारा,अकबरपुर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया द्वारा बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पोलियो खुराक पिलाकर किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे शून्य से पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प सशक्त हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में रविवार को 1,765 पोलियो बूथों के माध्यम से शून्य से पाँच वर्ष आयु वर्ग के 3,03,010 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बूथ दिवस पर किसी कारणवश वंचित रह जाने वाले बच्चों को 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी एवं शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक विकास खंड स्तर पर मॉनिटरिंग टीमें गठित की गई हैं,जो अभियान की सतत निगरानी कर रही हैं तथा यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मार्कण्डेय प्रसाद, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. जय प्रकाश, विद्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *