आज की ताजा खबर

दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित दो घायल -समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस यूपी 112 पुलिस बनी मददगार

top-news

राजाफत्तेपुर -अमेठी।विकासखंड सिंहपुर के रामपुर पंवारा गांव में दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं की पोल खुल गई, जहाँ आधे घंटे तक एंबुलेंस के न पहुँचने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे और ग्रामीण लगातार 108 एंबुलेंस सेवा को फोन करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर पहुँची डायल 112 (शिवरतनगंज पुलिस) ने तत्परता दिखाई।

पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी में लादा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। 'गोल्डन ऑवर' के दावों पर उठे सवाल ग्रामीणों ने पुलिस के इस त्वरित कदम की सराहना की है, लेकिन साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा की लेट-लतीफी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब सरकार दुर्घटना के शुरुआती 'गोल्डन ऑवर' (कीमती समय) में इलाज मुहैया कराने पर जोर दे रही है, ऐसे में आपातकालीन सेवा का आधे घंटे तक न पहुँचना बड़ी लापरवाही है। फिलहाल, पुलिस ने घायलों के इलाज के साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *