आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप, न्याय की मांग को लेकर अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठा पीड़ित परिवार
- दैनिक लोक भारती
- 28 Jun, 2026
बाजार शुकुल ,अमेठी। थानाक्षेत्र के इन्दरिया गांव में मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित परिवार रविवार को कस्बे स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की।
बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के इन्दरिया गांव निवासी सुमन मौर्या, पत्नी जगजीवन मौर्या, ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके घर में घुसकर परिवार की महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की, मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिए।
उनका कहना है कि घटना में कई लोग घायल भी हुए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की तहरीर पुलिस को दिए जाने के 24 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। साथ ही, तहरीर लेकर थाने पहुंचे उनके पति को कार्रवाई करने के बजाय थाने में बैठाए रखा गया।इसी के विरोध में पीड़ित परिवार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।धरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष को थाने बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि पीड़ित परिवार एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ा रहा।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा से जब बात करने का प्रयास किया गया तो फोन न उठने के कारण बात नही हो सकी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







