आज की ताजा खबर

फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक करता रहा नौकरी, शिक्षक बर्खास्त

top-news

अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्रों के आधार पर नौकरी करने का बड़ा मामला सामने आया है। करीब 10 वर्षों तक सेवा देने वाले एक सहायक अध्यापक को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और अब तक मिले वेतन की वसूली के निर्देश भी दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सत्य प्रकाश मिश्र की नियुक्ति वर्ष 2016 में 15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत हुई थी। वह जामो ब्लॉक के रानीपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत था।

आरोप है कि उसने नौकरी हासिल करने के लिए संपूर्णानंद कृषि विश्वविद्यालय, वाराणसी के फर्जी अंकपत्रों का इस्तेमाल किया था।मामले का खुलासा तब हुआ जब विश्वविद्यालय ने अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग को संबंधित अंकपत्रों के फर्जी होने की सूचना दी। इसके बाद विभागीय जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सत्य प्रकाश मिश्र को कई बार मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह एक भी बार कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ।दस्तावेजों की पुष्टि न होने और विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही जामो के खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ यादव को आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अमेठी का बेसिक शिक्षा विभाग पहले से ही कई विवादों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *