आज की ताजा खबर

भामाशाह जयंती पर वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान व्यापारी कल्याण योजनाओं की उठाई मांग

top-news

ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दानवीर भामाशाह की जन्म जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर रविवार को जिला एवं नगर इकाई द्वारा होटल आनंद रेजिडेंसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में दानवीर भामाशाह को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जिले के वरिष्ठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के अनेक वरिष्ठ व्यापारियों को दुशाला, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके व्यापार, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना की गई।


सम्मानित होने वालों में विजय कुमार जैन दाऊ, अजमेरी खान, कैलाशचंद जैन, जिनेश्वर दास सतभैया, केवलचंद जैन, देवेंद्र सिंघई, जमुना प्रसाद साहू, प्रेमचंद कटारिया, त्रिलोकचंद जैन, जिनेंद्र पंसारी, बंशीधर जैन, प्रेम नारायण साहू, प्रकाशचंद जैन, रयान जैन, रामप्रकाश जैन (ममता स्पोर्ट्स), अखिलेश जैन, महेंद्र सराफ, कैलाशचंद जैन, सुरेशचंद, दयाचंद जैन, सीताराम गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ व्यापारी शामिल रहे। प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध के बाद जब महाराणा प्रताप कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी समस्त संपत्ति उन्हें समर्पित कर दी, जिससे महाराणा प्रताप वर्षों तक मुगलों के विरुद्ध संघर्ष जारी रख सके। उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल दानवीर ही नहीं, बल्कि कुशल योद्धा और राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्व भी थे। महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि आज का व्यापारी समाज स्वयं को भामाशाह की परंपरा का उत्तराधिकारी मानते हुए राष्ट्रहित में निरंतर योगदान दे रहा है। चाहे कारगिल युद्ध हो, कोरोना महामारी हो अथवा प्राकृतिक आपदाएं, व्यापारी समाज ने हर संकट में बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी जीएसटी एवं आयकर के माध्यम से सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है।

व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना, व्यापारी पेंशन योजना, व्यापारी कल्याण आयोग तथा प्राकृतिक आपदा राहत कोष जैसी योजनाएं लागू करने की मांग भी की। संचालन महामंत्री अनिल जैन ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नगराध्यक्ष महेश जैन, संजीव जैन, नवीन सिंघई, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लखन अग्रवाल, सतीश जैन, अशोक अनौरा, राजीव पटवारी, मुकेश परवार, राजेंद्र, पंकज जैन, अभय जैन एड., संजय खन्ना, महेश सतभैया, अंकित सतभैया, उदयभान सिंह यादव, आनंद जैन, जयनारायण शर्मा, राजीव सुडेले, अविरल जैन, राहुल मोदी, विनोद जैन, ऋषभ जैन, सूरज जैन, इमरान खान, रिक्की जैन, अशोक जैन, जयंत जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *