आज की ताजा खबर

पूराकलां पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

top-news

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में जनपदभर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पूराकलां पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना पूराकलां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त ग्राम हिंगौरा निवासी रामकिशोर यादव पुत्र संतोष यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना पूराकलां के प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह भदौरिया अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *