आज की ताजा खबर

प्रोजेक्ट नई किरण से जुड़े दो बिखरते परिवार काउंसलिंग के बाद फिर साथ रहने पर हुए राजी

top-news

ललितपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की महत्वाकांक्षी पहल प्रोजेक्ट नई किरण के तहत ललितपुर पुलिस ने रविवार को दो टूटते परिवारों का सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने अपने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।


काउंसलिंग टीम ने पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को धैर्यपूर्वक सुना और सकारात्मक संवाद के माध्यम से रिश्तों में आई दूरियों को समाप्त करने का प्रयास किया। काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए और दो परिवार आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पुनर्मिलन की खुशी में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में लौटी मिठास और विश्वास का संदेश दिया। वहीं, दो अन्य मामलों में विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर टूटते परिवारों को जोडऩा, आपसी विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना तथा परिवारों के जीवन में नई आशा, खुशहाली और सकारात्मकता का संचार करना है। इस दौरान एएसपी कालू सिंह सहित, अजय बरया, डा.एस.पी. पाठक, सुधा कुशवाहा, डा.जनक किशोरी शर्मा, डा.दीपक चौबे, संजीव शर्मा, सुभाष जैन, एड.अरमान कुरैशी, महिला आरक्षी सिमरन एवं महिला आरक्षी रूपाली यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *