आज की ताजा खबर

वारंटी अभियुक्त को जखौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश

top-news

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जखौरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में थाना जखौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना जखौरा के ग्राम चकलालौन निवासी नातीराजा पुत्र नोनेराजा को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (त्वरित न्यायालय) के समक्ष पेश किया गया। यह गिरफ्तारी 28 जून 2026 को की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस के नेतृत्व में थाना जखौरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनपद पुलिस ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *