आज की ताजा खबर

अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की अमेठी इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

top-news

अमेठी अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला अमेठी इकाई के प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दुबे एवं प्रदेश मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी एडवोकेट हाई कोर्ट का अमेठी आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
इस दौरान न्याय प्रवाह के सदस्य बनाए जाने, प्रत्येक माह स्वाध्याय मंडल की बैठक आयोजित करने, नए अधिवक्ता साथियों को संगठन से जोड़ने तथा न्याय प्रवाह केंद्र स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री शशिलेष शुक्ला, उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं अवधेश सिंह, मंत्री अशोक यादव, विवेक कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान तहसील संयोजक राजेंद्र शुक्ला, सेठा अभिषेक शुक्ला, अमित शुक्ल, परमानंद शुक्ल, स्वामी प्रसाद मौर्य एवं अनिल कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी व अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने एवं अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। अंत में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बैठक में शामिल सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *