आज की ताजा खबर

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से ककवा रोड पर जलभराव, लोगों को हो रही परेशानी

top-news

अमेठी नगर क्षेत्र के ककवा रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सड़क पर जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह 10 बजे क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा करीब दस दिन पहले सड़क किनारे गिट्टी डाली गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण बरसात का पानी सड़क पर जमा हो गया है। अब यह पानी आसपास के घरों की ओर बढ़ने लगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
जलभराव के चलते राहगीरों, स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।स्थानीय निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं सूरज यादव ने कहा कि बारिश का पानी घरों तक पहुंचने लगा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई ओ.पी. यादव ने बताया कि बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन विभाग जल्द ही सड़क निर्माण कार्य  पूरा कराएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *