आज की ताजा खबर

हरदोई पुलिस में बड़ी कार्रवाई: दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी अशोक कुमार मीणा ने दिए जांच के आदेश,पुलिस अधीक्षक का यह कदम अनुशासन और जवाबदेही की दिशा में बेहद सराहनीय है।

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो ,हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अनुशासनहीनता के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली देहात में तैनात एक उपनिरीक्षक (दरोगा) और दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मियों पर बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति एवं संज्ञान में लाए लकड़ी से लदी एक पिकअप गाड़ी को रोकने तथा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
एसपी अशोक कुमार मीणा की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जनचर्चा
इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में यह चर्चा है कि यदि थानों में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और फरियादियों के साथ अनुचित व्यवहार पर भी इसी तरह सख्ती से अंकुश लगाया जाए, तो पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत होगा। कई लोगों का मानना है कि थानों में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित होना चाहिए और शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।
यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि पुलिस विभाग अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही को गंभीरता से ले रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *