आज की ताजा खबर

हरदोई में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो ,हरदोई।  28 जून जनपद में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का विधिवत आगाज किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सचान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह तथा जेएसआई (JSI) एनजीओ के प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन पूरे जनपद में 1,792 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां सुबह से बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए सोमवार से घर-घर अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रत्येक घर तक पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को पोलियो की 'दो बूंद जिंदगी की' जरूर पिलवाएं, ताकि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प मजबूत हो सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *