आज की ताजा खबर

केंद्र सरकार में जयप्रकाश रावत को मंत्री बनाने की उठी मांग, भाजपा नेता ने भेजा संदेश

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो,हरदोई।  28 जून। केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत को मंत्री बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ पत्रकार एवं कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व से जयप्रकाश रावत को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की मांग की है।

गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि जयप्रकाश रावत लंबे समय से भाजपा के समर्पित एवं सक्रिय नेता रहे हैं। संगठन और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ है तथा वे पार्टी के भरोसेमंद सांसदों में गिने जाते हैं। उनका मानना है कि यदि उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाता है तो इसका सकारात्मक राजनीतिक प्रभाव हरदोई ही नहीं, बल्कि लखनऊ मंडल और आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश रावत सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय हैं और उनकी कार्यशैली तथा जनसंपर्क क्षमता का लाभ भाजपा को वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी मिल सकता है। इसलिए पार्टी नेतृत्व को मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए।
हालांकि, जयप्रकाश रावत को मंत्री बनाए जाने को लेकर अभी तक केंद्र सरकार या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल यह मांग भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से उठाई जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *