आज की ताजा खबर

पीलीभीत में कपड़ा कारोबारी की हत्या करने वाला इनामी बदमाश शिवम पुलिस मुठभेड़ में ढेर

top-news

पीलीभीत 28 जून। यूपी के पीलीभीत में 23 साल के बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार देर रात 10 बजे लगभग पुलिस ने सर्वजीत को घेर लिया। पुलिस के अनुसार सरेंडर को कहने क शिवम ने ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी एक्शन में पुलिस की दो गोलियां उसके सीने में लगने पर वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सर्वजीत पीलीभीत के कपड़ा कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में वांछित था। एक महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 1.75 लाख का इनाम घोषित था।

बता दें कि 28 मई को बिलसंडा थाना क्षेत्र में कारोबारी पंकज कटियार को धमकाने के लिए उनके ससुर ने बदमाश भेजे थे। दुकान के बाहर ही पंकज की बदमाशों से कहासुनी हो रही थी। इस दौरान पड़ोसी पप्पू गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी थी, इसमें पप्पू की मौके पर मौत हो गई थी।
एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने मीडिया को बताया- शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्वजीत अपने एक साथी के साथ जिला मुख्यालय से 58 किमी दूर शीतलपुर गांव के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो सर्वजीत और उसका साथी पल्सर बाइक से जंगल की ओर भागने लगे। शिवम ने खुद को घिरता देखकर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एसओजी के एक दरोगा और एक सिपाही को गोली लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गोली बिलसंडा थानाध्यक्ष जगदीप मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। मुठभेड़ के दौरान ही सर्वजीत का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिला लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों में सर्वजीत पर दो हत्याओं सहित 12 केस दर्ज थे।
.वर्जन
मृतकों व्यापारी की पत्नी ने कहा धन्यवाद योगी जी!
सर्वजीत के एनकाउंटर में मारे जाने पर पप्पू गुप्ता की पत्नी अनीता रोते हुए बोलीं- पुलिस का शुक्रिया। योगीजी को भी धन्यवाद। बाकी बचे आरोपियों का भी जल्द एनकाउंटर करें। हमारा कोई सहारा नहीं है। मेरे बच्चे छोटे हैं। जो लोग हमसे मदद का वादा करके गए थे, वह दोबारा नहीं आए। मैं बस यही चाहती हूं कि हमारी मदद की जाए। मैं अपना गुजर बसर कैसे करूंगी।
.वर्जन
पुलिस ने एनकाउंटर किया बहुत अच्छा किया, अन्य आरोपी भी पकड़े जाएं
वहीं, पप्पू के बड़े बेटे श्यामू गुप्ता ने कहा- ये बहुत अच्छी बात है कि पुलिस ने अरोपी का एनकाउंटर कर दिया। मैं बस यही कहना चाहूंगा। बाकी बचे जो 14 लोग हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाए।
पूरी घटना आखिर क्या है?
पुलिस के अनुसार बिलसंडा के रहने वाले साइकिल कारोबारी पंकज कटियार की शादी शाहजहांपुर के मुकरमपुर गांव की शीतल से 10 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पंकज पत्नी पर शक करने लगा। पत्नी शीतल ने शाहजहांपुर में पंकज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर करवा दी। इसके बाद पंकज ने भी पत्नी शीतल के खिलाफ शाहजहांपुर में उत्पीड़न की एफआईआर करवाई। बाद में इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
पंकज के ससुर रमेश चंद्र को जब पता चला कि दामाद बेटी को परेशान कर रहा है। उन्होंने उसे डराने-धमकाने के लिए लखीमपुर-खीरी के उचौलिया के रहने वाले शिवम को 20 हजार रुपये में सुपारी दी।
28 मई को शिवम और साथियों ने पीलीभीत के बिलसंडा बाजार में पंकज को डराने के लिए घेर लिया। उससे मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर पकंज के बगल की दुकान वाले पप्पू गुप्ता उसे बचाने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान विवाद बढ़ा तो शिवम ने फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
24 घंटे के अंदर पुलिस ने लकी नाम के शूटर को एनकाउंटर में पकड़ लिया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शिवम का नाम मुकदमे में शामिल किया। रमेश चंद्र ने भी पूछताछ में शिवम को सुपारी देने की बात कबूली। तब से पुलिस शिवम को तलाश रही थी।
वर्जन
SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल कई आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को मुख्य आरोपी पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक 32 बोर की पिस्टल, एक देशी 315 बोर का हथियार और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। उस पर मेरे स्तर से 25 हजार रुपये, DIG स्तर से 50 हजार रुपये और ADG स्तर से 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।.

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *