आज की ताजा खबर

लखनऊ के पत्रकारपुरम में दबंगों का तांडव, फायरिंग में रेस्टोरेंट कर्मचारी घायल, दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ गोमतीनगर में सरेआम गोलीबारी से दहशत, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी

top-news

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम क्षेत्र में दबंगों ने रविवार सुबह जमकर उत्पात मचाया। 'मनीष ईटिंग प्वाइंट' पर हुए विवाद के बाद सरेआम फायरिंग में रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को गोली लग गई। इसके बाद आरोपियों ने विनय खंड-4 इलाके में पहुंचकर कई वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मनीष ईटिंग प्वाइंट पर अंकित राठौर और राम मोहन दीक्षित मौजूद थे। इसी दौरान प्रणव शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप और उनके साथ आए अन्य लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अधिकांश आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से प्रणव शुक्ला को हिरासत में ले लिया।


आरोप है कि घायल पक्ष के थाने पहुंचने के बाद अभय प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। इस दौरान रेस्टोरेंट में काम करने वाले बाराबंकी निवासी रसोइया अखिलेश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फायरिंग के बाद आरोपी विनय खंड-4 की ओर भाग निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में खड़ी दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और एक कार पर भी कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।


पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे


Lucknow Crime:पत्रकारपुरम में सरेआम फायरिंग, दर्जनों गाड़ियां तोड़ी, रेस्टोरेंट कर्मचारी को लगी गोली

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *